सीतामढ़ी, मार्च 10 -- शिवहर। जिले के हिरम्मा थाना परिसर में रविवार को होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें पर्व के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर थाना क्षेत्र के 10 गांव में दंडाधिकारियों के नेतृत्व में सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। वही धारा 126 के तहत 160 व्यक्तियों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। इसके अलावे पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के सभी डीजे संचालकों को होली के दिन डीजे नहीं बजाने को लेकर चेतावनी दी गई है। बताया कि अगर थाना क्षेत्र में किसी भी डीजे संचालक द्वारा डीजे का उपयोग किया जाता है तो संबंधित सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.