लखीसराय, मार्च 11 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पुलिस लाइन सभागार में एसपी अजय कुमार के द्वारा जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ सोमवार को मासिक समीक्षा बैठक की गई। अपराध नियंत्रण व होली को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। साथ ही पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान असामाजिक तत्व पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। शराब माफिया के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाना है। सभी थानाघ्यक्षों को कांड निष्पादन दुगना करने का निर्देश दिया गया। निरंतर वाहन जांच अभियान चलाने तथा पुलिस की गश्ती बढ़ाने का भी निर्देश दिया गया। इसके अलावा लंबित सभी कांडों को जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। होली के अवसर पर अवैध शराब जहरीली शराब तथा स्प्रीट पर विशेष निगरानी रखनी होगी। उन्होंने विशेष कर चेक पोस्ट सहित वैसे क्षेत्र जो दूसरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.