मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। होली में बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी की आशंका है। इसे रोकने के लिए जिले के बॉर्डर पर सभी प्रमुख मार्गों पर चेकपोस्ट बनाए जाएंगे। इसके लिए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने सभी थानेदारों को निर्देश दिया है। इसमें दरभंगा फोरलेन पर बेनीबाद, मैठी टोल प्लाजा, पूसा रोड में पिलखी, महुआ रोड में बाघी, समस्तीपुर हाइवे पर सुजावलपुर, हाजीपुर रोड में फकुली, रेवा घाट, साहेबगंज, पारू, सिवाइपट्टी, रामपुर हरि, औराई, मुशहरी आदि में चेकपोस्ट बनाए जाएंगे। इन इलाकों से शराब की खेप जिले में इंट्री होने की आशंका है। एसएसपी ने उन सभी पुराने अड्डों पर छापेमारी व तलाशी अभियान चलाने का निर्देश दिया है, जहां पूर्व में बड़ी मात्रा में शराब की खेप पकड़ी गई। होली में बड़े पैमाने पर झारखंड, हरियाणा, पंजाब, पश्चिम बंगाल,...