सोनभद्र, फरवरी 19 -- चोपन,हिंदुस्तान संवाद। होलिका दहन एवं होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय थाना परिसर में थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक गुरूवार को आयोजित की गई। इस दौरान होली में रात दस बजे के बाद डीजे बनाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि रात्रि दस बजे के बाद किसी भी प्रकार का डीजे, तेज आवाज में साउंड सिस्टम या आपत्तिजनक संगीत बजाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ध्वनि प्रदूषण से आम नागरिकों, बुजुर्गों, बच्चों एवं बीमार व्यक्तियों को परेशानी होती है, इसलिए शासन के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। चेतावनी दी कि निर्धारित समय से पहले या बाद में होलिका दहन करने पर भी संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार...