कुशीनगर, मार्च 8 -- कुशीनगर। होली में बिकने वाली सर्वाधिक नुकसान पहुंचाने वाली खाद्य वस्तुएं होती हैं, जिनका ज्यादा सेवन सेहत खराब कर सकता है। इनमें नमकीन और चिप्स तरह इस तरह की अन्य खाद्य वस्तुएं हैं, जिन्हें अधिक मुनाफे के चक्कर में मिलावट के चलते नुकसानदायक हो जाती हैं। डॉक्टर ऐसी वस्तुएं खाने से परहेज करने की सलाह देते हैं। मिलावट के चलते नुकसानदायक हो जाती है नमकीन- होली जैसे त्योहारों पर अधिक मुनाफे के लिए खूब मिलावट की जाती है। मिलावटखोर यह भी नहीं देखते कि नुकसानदायक चीजों का मिश्रण सेहत को कितना खराब कर सकता है। पुराने और बार-बार इस्तेमाल किए गए तेल में नमकीन तला जाता है, जिससे उसमें ट्रांस फैट बढ़ जाता है। उसमें नकली हल्दी, लाल मिर्च और अन्य मसाले मिलाए जाते हैं, जिनमें केमिकल या सिंथेटिक रंग होते हैं। इसके अलावा नमकीन में मैदा ...