जमशेदपुर, मार्च 8 -- टाटानगर स्टेशन पर बिहार की ट्रेनों के समय पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद हो सकती है, ताकि होली की भीड़ में यात्रियों के अलावा कोई अन्य स्टेशन में प्रवेश न कर सके। इसपर विचार-विमर्श हो रहा है। कुछ देर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद करने से प्लेटफॉर्मों पर भगदड़ की स्थिति नहीं बनेगी। यात्रियों को कतार से जनरल कोच में चढ़ाया जा सकेगा। स्लीपर कोच पर कब्जे की समस्या भी नहीं होगी। महाकुंभ के दौरान भीड़ नियंत्रण के लिए प्लेटफॉर्म टिकट बिक्री बंद करने से रेलकर्मियों एवं सुरक्षा जवानों को सहूलियत हुई थी। उम्मीद है कि 10 मार्च से बिहार की ट्रेनों के समय सुबह व शाम में एक घंटे तक प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद की जाएगी। टिकट दिखाकर यात्रियों को स्टेशन पर लाने और कतार से कोच पर चढ़ाने की व्यवस्था होगी। यात्री सुविधा में बनी वाणिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.