धनबाद, फरवरी 21 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। होली के मद्देनजर शुक्रवार को जोड़ापोखर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने किया। श्री गुप्ता ने कहा कि रंगों का त्योहार है होली। आपसी भाईचारा व शांति सौहार्द के साथ मनाए। त्योहार के दौरान डीजे बजाने, शराब बिक्री पर पुरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। शराबियों एवं असमाजिक तत्वों, हुड़दंगियों पर विशेष नजर रहेगी। जबरन किसी को भी रंग गुलाल नहीं लगाना है। त्योहार के दौरान किसी प्रकार के अप्रिय घटना या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दे। शांति समिति के सदस्य अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय रूप से लगे रहेगे। सभी को होली की अग्रीम बधाई दी। बैठक में सपन बनर्जी, किशोर कुमार,गौतम कुमार, लखन महतो, मधु सिंह, अशोक झा, मनोज विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.