मथुरा, मार्च 15 -- थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत जावरा के खण्ड गढ़ी मनसुख में होली पर डीजे बजाने के दौरान जनरेटर के तार से करंट लगने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शुक्रवार को गंभीर सिंह के प्लाट में गांव के ही कुछ युवाओं ने डीजे लगा रखा था। बताते हैं सभी युवा होली का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान डीजे को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिये युवक विकास प्लास से जेनरेटर का तार काटने गया। इसी दौरान जनरेटर से आये करंट की चपेट में आने से विकास ने दम तोड़ दिया। इससे होली की मस्ती पलक झपकते ही मातम में बदल गयी। युवक की मौत की जानकारी होने पर मृतक के परिवार में हाहाकार मच गया। मृतक के भाई ने बताया कि विकास कुमार एनसीआर में प्राइवेट नौकरी करता था। सेना में भर्ती कि तैयारी कर रहा था। परिजनों ने किसी भी पुलिस कार्रवाई से इंकार करते हुए मृतक का अंतिम संस्कार कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.