सीवान, मार्च 8 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। होली का त्यौहार मनाए जाने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। कामगार अपने घर लौटने की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन अपनों के साथ होली मनाने के लिए घर वापसी करने वाले कामगारों के सामने ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिलने से बड़ी समस्या सामने खड़ी हो गयी है। कामगार कंफर्म टिकट की तलाश में रेलवे स्टेशन, रिजर्वेशन सेंटर व साइबर कैफे पर दौड़-भाग कर रहे हैं। हालांकि, रूट पर संचालित अधिकतर ट्रेनों में होली तक सभी टिकट बुक कर लिए गए हैं। कई परदेसी पहले से कंफर्म टिकट लेने वालों के साथ काउंटर से बनवाए वेटिंग टिकट का सहारा ले रहे हैं। जबकि कई अनारक्षित टिकट पर ही यात्रा करने का मन बना रहे हैं। अभी ट्रेनों में परदेसियों की संख्या नहीं बढ़ी है। शुक्रवार को जंक्शन के विभिन्न प्लेटफार्मों से आने-जाने वाली ट्रेनों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.