जहानाबाद, मार्च 6 -- राज्य सरकार के द्वारा दिए गए गाइडलाइन का पालन करते हुए त्योहारों को मनाएं होली त्यौहार व रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक कुर्था, एक संवाददाता। होली के रंग में भंग डालने वाले शराबी व शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। त्यौहार पर गड़बड़ी करने वालों पर पुलिस प्रशासन सख्ती से पेश आएगा। कुर्था थाना परिसर में गुरुवार को होली त्यौहार व रमजान को लेकर जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने की। बैठक में बीडीओ निशा कुमारी ने बताया कि होली का त्यौहार रंगों का त्यौहार है, इसे आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। होली के त्योहार पर रंगों की जगह गुलाल का उपयोग हो तो बेहतर होगा। उन्होंने बताया कि हम सभी को राज्य सरकार के द्वारा दिए गए गाइडलाइन का पालन करते हु...