नई दिल्ली, मार्च 11 -- होली में बिहार आने और होली बाद लौटने के लिए 30 जोड़ी नई विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। नई दिल्ली-पटना स्पेशल 20 मार्च तक हर सोमवार को छोड़ नई दिल्ली से 08.30 बजे खुल उसी दिन रात 8.10 बजे पटना पहुंचेगी। 02435 पटना-नई दिल्ली स्पेशल 21 मार्च तक ( मंगलवार को छोड़कर ) पटना से 08.30 बजे खुलकर उसी दिन 20.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 08897 गोंदिया-पटना स्पेशल 11 एवं 12 मार्च को गोंदिया से दिन 11.00 बजे खुलकर अगले दिन 11.00 बजे पटना पहुंचेगी। पटना-गोंदिया स्पेशल 12 एवं 13 मार्च को पटना से दोपहर 12.30 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 2.30 बजे गोंदिया पहुंचेगी। 09651 उदयपुर सिटी-पटना स्पेशल 11, 18 और 25 मार्च को उदयपुर सिटी से रात 11.00 बजे खुलकर तीसरे दिन सुबह 03.30 बजे पटना जं. पहुंचेगी। 09652 पटना-उदयपुर सिटी स्पेशल 13, 20 एवं 27 मार्च क...