पाकुड़, मार्च 16 -- पाकुड़। प्रतिनिधि शहर के रथ मेला मैदान परिसर में गुरुवार की देर शाम को सत्य सनातन संस्था की ओर से होली मिलन समारोह सह होलिका दोहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संतोष तिवारी, अशोक वर्मा, दीपक साह, अधिवक्ता राजीव यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत चौबे ने कहा कि सत्य सनातन संस्था सनातनियों के रक्षा के लिए तैयार किया गया है। धर्म की रक्षा के लिए सभी सनातनी जातिवाद को भूलकर एकजुट होकर कार्य कर रही है। होली पर्व हमारे धर्म से जुड़ा पर्व है। इस पर्व को हिन्दू समाज मे काफी मान्यता है। समाज में बुराई को त्याग कर आपस में भाईचारे के साथ होली मानने का संकल्प लेते है। संस्था के सचिव चंदन प्रकाश ने कहा कि होली पर्व प्रेम व भाईचारे का संदेश समाज में देता है। सांप्रदायिक ...