बुलंदशहर, मार्च 13 -- शिकारपुर। नगर के सरस्वती विहार स्थित सरस्वती विद्या मंदिर लॉ कॉलेज में बुधवार को होली मिलन समारोह के अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में एल.एल.बी. एवं बी.ए.एल.एल.बी.के छात्र-छात्राओं ने गीत और नृत्य के माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं में आयुषी खैर, अभिषेक, कनिका, धर्मावती, सुधा, अंशु आदि ने राधा कृष्ण से संबंधित नृत्य किया। साथ ही कार्यक्रम में फूलों की होली खेली गई। उधर नगर के हैप्पी ब्लू वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में विद्यालय की डायरेक्टर सारिका अग्रवाल, प्रधानाचार्य बी.डी. शर्मा, विद्यालय इंचार्ज अरुण कौशिक तथा कार्यक्रम इंचार्ज अमन सैफी विद्यालय परिवार के साथ होली मिलन समारोह बड़े धूमधाम से मनाया। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.