बुलंदशहर, मार्च 9 -- भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा के होली मिलन समारोह का आयोजन शनिवार की रात सिंहल स्वीट्स सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पअर्पित कर किया गया।नन्हें मुन्ने बच्चों ने होली से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई एवं कविता पाठ व गणेश मंत्र का उच्चारण भी किया गया।पदाधिकारियो ने होली के त्योहार के बारे में जानकारी देते हुए होली का महत्व बताया। वेदप्रकाश गुप्ता ने बच्चों से गिनती प्रतियोगिता एवं सदस्यों व मातृ शक्ति के बीच रामायण के पात्रों के नाम बताने की प्रतियोगिता करायी। विदूला कौशिक ने महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान व होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी और देहदान कर समाज के उत्थान व हित के अपने आप को समर्पित ...