प्रयागराज, मार्च 21 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल लाइंस व्यापार मंडल की ओर से शुक्रवार शाम को एक होटल में होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ और मेयर गणेश केसरवानी ने महाकुम्भ में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यापारियों को सम्मानित किया। इस दौरान अवंतिका टंडन, रघुनाथ द्विवेदी, हेमा भार्गव, मुंडन चौरसिया, राजकमल जायसवाल, पल्लवी अरोड़ा, हिना खान, सरदार रणवीर सिंह आदि सम्मानित किए गए। इससे पूर्व समारोह का शुभारंभ सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, महामंत्री शिव शंकर सिंह और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष रघुनाथ द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मनोज गुप्ता और उनकी टीम ने गणेश वंदना और होली के गीतों से समा बांधा। वहीं, श्लेष गौतम की कविताओं ने सभी को ...