पटना, मार्च 9 -- बिहार भाजपा एनआरबी सेल की ओर से कंकड़बाग के एक कम्युनिटी हॉल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के वरीय नेताओं का जुटान हुआ। समारोह में हास्य का तड़का भी लगा। एनआरबी सेल के संयोजक मनीष सिन्हा की ओर से आयोजित इस होली मिलन समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा, सांसद रविशंकर प्रसाद, डॉ. संजय जायसवाल, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और विधायक अरुण सिन्हा शामिल हुए। सभी अतिथियों को गुलाल का टीका लगाकर स्वागत किया गया। समारोह में गीत-संगीत और हास्य की महफिल भी सजी। मुंबई से आये लाफ्टर चैलेंज के स्टैंडअप कॉमेडियन प्रियेश सिन्हा ने अपने हास्य व्यंग से लोगों को खूब गुदगुदाया। वहीं, गायिका खुशी कक्कड़ और गायक मास्टर आर्यन बाबू ने होली के गीतों से कार्यक्रम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.