औरंगाबाद, मार्च 12 -- औरंगाबाद जिला मुख्यालय से सटे रतनुआ गांव के समीप मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन संतोष कुमार सिंह और रेड क्रॉस के चेयरमैन सह भाजपा उपाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में यह होली मिलन समारोह आयोजित हुआ जिसमें सभी वर्ग के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति हुई। भोजपुरी गायक अरविंद अकेला उर्फ कल्लू, शिल्पी राज सहित अन्य गायकों ने यहां प्रस्तुति दी। परंपरागत गीतों के अलावा होली गीतों की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही सभी कलाकारों को अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। गायक विजय चौहान, डिंपल सिंह, दीपक दिलदार, सौरभ सम्राट, निरंजन विद्यार्थी, राघवेंद्र, अनिल यादव आदि ने भी होली गीत गाकर लोगों को झुमाया। होली मिलन समारोह को संब...