मैनपुरी, मार्च 17 -- दुर्गा कुंज कॉलोनी परिवार की तरफ से सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें चेयरमैन संगीता गुप्ता व भाजपा नेता आलोक गुप्ता मौजूद रहे। सभी अतिथियों का दुर्गा कुंज कॉलोनी के लोगों ने स्वागत किया। सोमवार को होली मिलन समारोह में आलोक गुप्ता ने कहा कि उनके क्षेत्र में जो भी विकास से संबंधित समस्याएं होंगी, उसका निदान किया जाएगा। दुर्गा कुंज कॉलोनी को भव्य और दिव्य बनाया जाएगा। अशोक गुप्ता, सुरेंद्र सिंह भदौरिया, श्याम मुरारी, शिव सिंह, शिवराज सिंह, सुरेश कुमार, सतीश सिंह, जीडी अग्रवाल का स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक मनोज तापड़िया का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...