एटा, मार्च 17 -- नगर में किला रोड स्थित सिटी कॉन्वेंट स्कूल में युवा ब्राह्मण सभा ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विप्र बंधुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विप्र बंधुओं ने होली गीत गाते हुए उत्सव मनाया। नगर अध्यक्ष नितिन राज तिवारी की मौजूदगी में होली मिलन समारोह हुआ। अध्यक्ष नितिन राज तिवारी ने कहा कि होली प्रेम का महापर्व है, जिसको सामाजिक एकता के साथ मनाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन संजीव पचौरी ने किया। इस दौरान सोनू पचौरी, योगेश दुबे, सरोज दुबे, नितिन शर्मा, नरेश मिश्रा, मधुकर भारद्वाज, सुशील पचौरी, आशुतोष उपाध्याय, कमलेश कांत दीक्षित, रूपेश पचौरी, शुभ, वैभव, प्रशान्त, राजीव कांत दीक्षित, अतुल भारद्वाज, सुधीर शर्मा विप्र बंधु उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...