मुरादाबाद, मार्च 16 -- जिला सैनी सभा की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन रविवार को ब्लॉक प्रमुख संजना सैनी के आवास पर किया गया। कार्यक्रम में होली पर लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर बधाइयां दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ.वीर सिंह सैनी ने की। पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी,मनमोहन सिंह सैनी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा डॉक्टर मेघा सैनी,अमर सिंह सैनी, जिला महामंत्री नेत्रपाल सिंह सैनी, जिला संगठन मंत्री जयप्रकाश सिंह सैनी ,नरसिंह सैनी, रामचंद्र सिंह सैनी, रवि सैनी ,चंद्रपाल सिंह सैनी, राजवीर सिंह सैनी ,हरिओम सिंह सैनी, जिला उपाध्यक्ष हुकम सिंह सैनी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...