लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ, संवाददाता। हजरतगंज स्थित उद्यान भवन में अखिल भारतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा का होली मिलन समारोह व वैवाहिक परिचय सम्मेलन रविवार को हुआ। यहां कई सांस्कृतिक प्रस्ततियां हुईं, बच्चों और महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम कर लोगों का मन मोहा। फूलों की होली खेली गई। सम्मेलन में वैवाहिक परिचय पत्रिका का विमोचन हुआ। महामंत्री केके मिश्र ने बताया कि पत्रिका में 550 वर व कन्याओं के विवरण प्रकाशित हैं। प्रदेश भर से आए स्वजनों को यह पत्रिका निःशुल्क वितरित किया गया। इस मौके पर हीरेन्द्र मिश्र, पीएन पांडेय, सूर्य नारायण मिश्र, सीबी मिश्र समेत कई अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.