लखीमपुरखीरी, मार्च 24 -- लखीमपुर, संवाददाता। प्रजापति समाज का होली मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह शहर के विलोबी मैदान में आयोजित किया गया। इसमें समाज के लोगों के उत्थान, बच्चों की शिक्षा पर चर्चा की गई। जागरूक प्रजापति महासभा के जिला संरक्षक रमेश कुमार प्रजापति ने बताया कि प्रजापति समाज के उत्थान व एकजुटता के लिए प्रजापति सभा लखीमपुर का गठन किया गया था। प्रजापति समाज को संगठित करने के साथ समाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे मद्यपान, बाल विवाह, दहेज प्रथा को दूर करने के साथ शिक्षित व संगठित करने को प्रेरित किया। समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सदर विधायक योगेश वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष डा. इरा श्रीवास्तव ने मेधावियों को सम्मानित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष पपिल प्रजापति ने समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का वादा किय...