रुद्रपुर, मार्च 11 -- रुद्रपुर, संवाददाता श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जिला कार्यकारिणी की ओर से सोमवार को सिटी क्लब में होली मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बृज की होली की धूम रही। फूलों की होली आकर्षण का केंद्र रही। कलाकारों ने होली गीतों पर शानदार नृत्य से समा बांध दिया। मेयर विकास शर्मा के साथ अन्य अतिथि भी होली के रंग में खूब सरोबोर हुए और जमकर होली के गीतों में नृत्य किया। बीते सोमवार को किच्छा बाइपास स्थित सिटी क्लब में होली मिलन कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा समेत अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से किया। यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश शास्त्री, महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष राजीव चावला ने सभी उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं द...