कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर। अभिमन्यु क्षत्रिय सभा ने रविवार को गैलेक्सी टावर मछरिया नौबस्ता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। लोगों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। इसमें सामाजिक समरसता और कुरीतियों को दूर करने का संदेश दिया गया। संस्था ने कन्या भ्रूण हत्या, नशा मुक्ति और नारी पर हिंसा के विरुद्ध जागरूकता आंदोलन करने की बात कही। यहां पंकज तोमर, वीरपाल राणा, रामरतन सिंह, मनबोधन सिंह परमार, मनोज भदौरिया, एसडी सिंह परिहार, अविनाश सिंह चौहान, शिवराम सिंह, गूगल गोल्डन बाबा, डॉ. यूएस सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.