मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आरडीएस कॉलेज में रविवार को बिहार छात्र संघ ने होली मिलन समारोह आयोजित किया। इस दौरान संघ के अध्यक्ष गौतम सिंह ने सभी से नशा मुक्त होली मनाने और एकता बनाए रखने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य होली की खुशियां मनाने के साथ-साथ सामाजिक एकता और सद्भाव को बढ़ावा देना भी है। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें गाने, नृत्य और नाटक शामिल थे। मौके पर छात्रों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की खुशियां मनाई। मौके पर निखिल सिंह, मनीष सरदार, अमरनाथ सिंह, मयंक राज, तैयब खान, मो. इकरम, आदित्य झा, अमन चौहान, विक्की, सुधांशु राज, पंकज, अनिकेत, निक्कू, शुभम, राजा, अंकित, मुन्ना सहनी, राघव, आशीष, अभिषेक, उज्ज्वल आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.