गोंडा, मार्च 23 -- गोण्डा, संवाददाता। राजा देवी बख्श सिंह पुस्तकालय में रविवार को भारतीय समाचार पत्र वितरक संघ की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोग एक दूसरे के गले मिलकर आपसी भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर सपा नेता मनोज चौबे व ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष उमापति त्रिपाठी भी शामिल हुए। सपा नेता मनोज चौबे ने कहा कि होली सारे बैर भुलाकर एक दूसरे के गले मिलने का त्योहार है। होली में सारे गिले - शिकवे दूर हो जाते हैं। वहीं ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष उमापति त्रिपाठी ने कहा कि होली में गले - शिकवे के साथ रंगभेद भी समाप्त हो जाते हैं। सब एक ही प्यार के रंग में रंग जाते हैं। इस दौरान जानकी शरण द्विवेदी, समाचार वितरक संघ के मंडल अध्यक्ष राजितराम वर्मा, जिला अध्यक्ष राम प्रसाद तिवारी...