जौनपुर, मार्च 24 -- *गौराबादशाहपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा इकाई जौनपुर के तत्वाधान में रविवार को केशवपुर स्थित एक होटल में होली मिलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अबीर गुलाल उड़े। लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर भाईचारा का संदेश दिया। पुलिस भर्ती और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल युवाओं का भी सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि सिविल कोर्ट के अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुभाषचंद्र यादव एडवोकेट एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश संयोजक यादव महासभा फतेहपुर चौधरी राजेश यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ केतकी सिंह रहीं। अध्यक्षता जिला संयोजक पूर्व पीसीएस अधिकारी महेंद्र प्रताप यादव तथा संचालन प्रदेश संयोजक लालजी यादव और विक्रम प्रकाश यादव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के संयोजक ग्राम प्रधान जयहिंद यादव एवं कार्यक्रम के आयोजक जेएमएस ग्...