अमरोहा, मार्च 20 -- नगर के मोहल्ला होली वाला स्थित बबीता सैनी के आवास पर गुरुवार को होली मिलन कार्यक्रम हुआ। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी की पत्नी एवं पूर्व जिपं सदस्या अंगूरी देवी के साथ ही पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी की पत्नी कविता सैनी मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ अंगूरी देवी एवं कविता सैनी ने संयुक्त रूप से भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर गुलाल लगाकर किया। इसके बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर रंग खेला। उत्साही महिलाओं ने होली के गीतों पर नृत्य भी किया। इस दौरान बबीता सैनी, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा उषा शर्मा, सीमा यादव, कुमुद अग्रवाल, दीपमाला वर्मा, डा.दीपिका अग्रवाल, ममता शर्मा, मंजू शर्मा, लता गुप्ता, संगीता, प्रियंका, मिथिलेश आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...