पूर्णिया, मार्च 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने आज कला भवन में होली मिलन समारोह और दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया। इस आयोजन के माध्यम से सांसद ने आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर इंडियन आइडल फेम बिस्वा देब ने अपनी सुरीली आवाज और मनमोहक प्रस्तुतियों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। बिस्वा देब ने लैला मैं लैला, आज की रात मजा, सारा जमाना, लड़का आंख मारे, छैयां छैयां, जैसे लोकप्रिय गानों के साथ होली के गानों पर मनमोहक प्रस्तुति दी। उनके गानों पर लोग होली के रंग में सराबोर हो गए। इस आयोजन ने पूर्णिया के लोगों के दिलों को छू लिया और उन्हें एकता और प्रेम का संदेश दिया। इससे पहले, सांसद पप्पू यादव ने अपने संबोधन में होली और रमजान की शुभकामनाएं दीं। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.