लखीमपुरखीरी, मार्च 17 -- सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी होली मिलकर अपने घर वापस लौट रहा था। रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव भगौतीपुर निवासी 50 वर्षीय शिव बालक वर्मा शनिवार की शाम को सोनीपुर गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां से होली मिलकर घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में जैसे ही वह देवकली सैदापुर की स्थित बाजार के पास पहुंचे थे। सड़क हादसे का शिकार हो गए। गंभीर घायल हालत में लोगों ने उन्हें सीएचसी फरधान इलाज के लिए भेजा। यहां पर डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए मरीज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी शिव बालक की सेहत में सुधार न होने के कारण डाक्टरों ने उन्हें लखनउ रेफर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.