हेमेन्द्र चतुर्वेदी, मार्च 8 -- Aligarh Muslim University: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) ने होली मनाने को लेकर अपने पुराने रुख से यू-टर्न लेते हुए छात्रों को 13 और 14 मार्च को विश्वविद्यालय परिसर में नॉन रेजिडेंट स्टूडेंट क्लब (एनआरएससी) क्लब में होली मनाने की इजाजत दे दी है। पिछले कुछ दिनों से जारी यह विवाद लगातार बढ़ता जा रहा था। इस बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपना रुख नरम करते हुए छात्रों को इसकी इजाजत दे दी है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रोफेसर मोहम्मद वसीम अली ने शनिवार को एचटी को बताया कि होली मनाने की अनुमति दे दी गई है। प्रॉक्टर ने कहा, 'होली मनाने में रुचि रखने वाले एएमयू के छात्रों को 13 और 14 मार्च को एनआरएससी क्लब में त्योहार मनाने की अनुमति होगी। ऐसे समारोहों के लिए क्लब विशिष्ट समय के लिए खुला रहेगा।' एएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.