आगरा, फरवरी 8 -- कासगंज। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के मामले में मरीज को तत्काल अलीगढ़ आगरा या अन्य हायर सेंटर रेफर करने की समस्या काफी हद तक दूर होगी। होली के ठीक बाद जिला अस्पताल परिसर में क्रिटीकल केयर यूनिट यानि ट्रॉमा सेंटर के रूप में काम करना शुरू कर देगी। इसका भवन बनकर तैयार हो चुका है। आने वाले दिनों में ऑक्सीजन पाइप लाइन और भवन की आंतरिक साजसज्जा होने का काम शेष है। जिसके लिए शासन से बजट मांगा गया है। जिला अस्पताल भवन में पीछे के भाग में 50 बेड की क्रिटीकल केयर यूनिट का निर्माण करीब 18 करोड़ की लागत से की गई है। निर्माण का काम पूरा हो चुका है। अब भवन में सभी बेड और कंट्रोल से ऑक्सीजन पाइप लाइन डलने का काम होना है। इसके अलावा अलग अलग सेक्सन में इंटीरियर समेत साजज्जा का काम होना है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. संजीव सक्सेना ने बताया कि,...