फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 19 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। होली के त्योहार के बाद अब लोहिया अस्पताल की ओपीडी में बीमारों की भीड़ बढ़ रही है जिस तरह से मरीजों की संख्या बढ़ी है उससे अस्पताल में डॉक्टर कक्ष से लेकर पर्चा काउंटर तक जबरदस्त भीड़ रही। बुखार के साथ पेट दर्द के मरीज बढ़ रहे हैं। ओपीउी के लिए 970 पर्चे बने। डॉक्टर को दिखाने के लिए भीड़ के चलते बीमारों को इंतजार करना पड़ा। सबसे ज्यादा मरीज इलाज के लिए चेस्ट फिजीशियन के पास पहुंचे। फिजीशियन का पद काफी समय से खाली चल रहा है। ऐसे में मौसमी बीमारी के मरीजों को हृदय रोग के डॉक्टर देख रहे हैं। इसके अलावा पैथोलाजिस्ट भी बीमारों को देखकर दवा दे रहे हैं। सुबह 9 बजे के बाद से ओपीडी में भीड़ बढ़ने लगी। जबरदस्त भीड़ हो गयी। पर्चा कांउटर पर लंबी लाइनें लगी हुयी थीं तो वहीं डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीज इंतजार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.