कोडरमा, अक्टूबर 7 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा स्थित होली फैमिली अस्पताल में रविवार की रात एक प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण महिला की जान चली गई। मृतका की पहचान कौशल्या देवी (30 वर्ष), पति शंकर कुमार ठाकुर, निवासी चंद्रनगर, राजधनवार, गिरिडीह के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, कौशल्या देवी को चार अक्टूबर को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन होली फैमिली अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उनका सिजेरियन ऑपरेशन किया, जिसके बाद महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के बाद महिला को खून बढ़ाने वाला इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद उसकी स्थिति बिगड़ने लगी और देर रात उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.