हल्द्वानी, मार्च 2 -- भीमताल। भीमेश्वर महादेव समिति द्वारा रविवार को मल्लीताल के रामलीला मैदान में द्वितीय होली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, विशिष्ट अतिथि लाखन सिंह नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा और डॉ. हरीश बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। भीमेश्वर महादेव समिति की संस्थापिका सुनीता पांडे ने बताया द्वितीय होली प्रतियोगिता में भीमताल ब्लॉक के 15 महिला समूहों ने प्रतिभाग किया। बिरला संस्थान के छात्र-छात्राओं ने दहेज प्रथा, रुचि डांस एकेडमी ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। प्रतियोगिता में मां केचुला त्रिवेणी संगम प्रथम, बांके बिहारी ग्रुप द्वितीय और जय भवानी और संकल्प ग्रुप तृतीय स्थान पर रहे। कहा कि विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वहीं निर्णायक की भूमिका पर हं...