नई दिल्ली, फरवरी 22 -- होली रंगों का त्योहार है, जिसका इंतजार बच्चे और बड़े बेसब्री से करते हैं। खुशियों के इस त्योहार पर बहुत से लोग घर पर तरह-तरह के स्नैक्स तैयार करते हैं। होली पर गुजियों की मिठास, ठंडी ठंडाई और चटपटे स्नैक्स तैयार किए जाते हैं और इन सभी चीजों के बिना होली अधूरी लगती है। होली को बहुत धूम-धाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। कुछ लोग होली पार्टी घर पर ही होस्ट करते हैं और घर पर ही तरह-तरह के पकवान तैयार करते हैं। अगर आप इस साल परिवार के लोग और दोस्तों के साथ होली पार्टी करने की सोच रहे हैं तो उनका वेलकम एक टेस्टी ड्रिंक के साथ करें। यहां हम गुलकंद स्ट्रॉबेरी शॉट्स बनाने का तरीका बता रहे हैं। जिसे आप होली पार्टी में सर्व कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- कांजी के चटपटे स्वाद के बिना अधूरा है होली का त्योहार, सीखें आसान रेसिपीगुलकंद...