अमरोहा, मार्च 5 -- अमरोहा। होली पर अस्पतालों में जांच व इलाज की व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। सभी सीएचसी-पीएचसी में 24 घंटे इलाज की सुविधा मिलेगी। हादसा होने पर लोग निजी अस्पतालों में भी इलाज करा सकेंगे। आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करते हुए फिजीशियन, सर्जन, ऑर्थोपेडिक समेत अन्य डॉक्टर व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। जरूरी दवाओं की उपलब्धता के साथ आंख व त्वचा रोग विशेषज्ञ ऑन कॉल उपलब्ध रहेंगे। होली पर स्वास्थ्य सेवाओं की 24 घंटे उपलब्धता के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी-पीएचसी पर जरूरी दवाओं, मेडिकल उपकरण और बीमारियों की जांच में इस्तेमाल किए जाने वाले रीजेंट्स की उपलब्धता के साथ डॉक्टर, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर ड्यूटी में लापरवाही नहीं बरतने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.