अमरोहा, मार्च 10 -- परिवहन निगम ने होली के मौके पर घर आने और जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए आठ मार्च से 18 मार्च तक अतिरिक्त बसें संचालित करने का निर्णाय लिया है। होली पर अतिरिक्त बसों को चलाने व इसके लिए प्रोत्साहन योजना के संबंध में निर्देश दिए हैं। जिन मार्गों पर यात्री अधिक निकलते हैं उन मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। लोकल मार्गों पर बसों के चक्कर बढ़ाए गए हैं। त्योहार अवधि में ऐसे चालक-परिचालक जिसमें संविदा तथा आउटसोर्सिंग के चालक-परिचालक शामिल हैं को निर्धारित औसत किमी चलाने पर 350 रुपये प्रति दिवस की दर से एकमुश्त 3500 रुपये विशेष प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा। इन्हें प्रोत्साहन अवधि में औसतन 300 किमी प्रतिदिन संचालन करना होगा। यदि ऐसे कार्मिक 11 दिन की पूरी प्रोत्साहन अवधि तक डयूटी करते हैं और निर्धारित मानक पूरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.