जमशेदपुर, मार्च 12 -- होली के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला को 13 सुपर जोन और 35 जोन में बांटा जाएगा। विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए कुल 168 मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। इनमें 13 सुपर जोनल, 35 जोनल और 120 मजिस्ट्रेट शामिल हैं। मजिस्ट्रेट की मदद करने के लिए 2034 पुलिस बलों की तैनाती रहेगी। इसमें पुलिस अधिकारियों की संख्या शामिल नहीं है। उपायुक्त अनन्य मित्तल और सीनियर एसपी किशोर कौशल ने इनकी प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। जहां तक पुलिस कर्मियों की संख्या का सवाल है, सशस्त्र हवालदार, सशस्त्र पुलिस कर्मी और लाठी पार्टी इसमें शामिल हैं। 238 सशस्त्र हवालदार, 959 सशस्त्र जवान और 837 लाठीधारी जवान होली में विधि व्यवस्था संभालने में सहयोग करेंगे। हालांकि महिला पुलिस कर्मियों को होली ड्यूटी से अलग रखा गया है। होली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.