शाहजहांपुर, मार्च 7 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। छोटे व बड़े लाट साहब जुलूस एवं होलिका दहन कार्यक्रम संबंध में सेक्टर, जोनल एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के साथ डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने समीक्षा बैठक की। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर ड्यूटी बिंदु एवं व्यवस्थाओं को भलीभांति देख लें। भ्रमण के समय विद्युत लाइन, पोल, ट्रांसफार्मर ढकने, धार्मिक स्थलों पर बेरीकडिंग सहित अन्य सुरक्षात्मक कार्यों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें, जहां पर ड्यूटी लगी है, वहां अधिकारी अपने आसपास संभ्रांत नागरिकों से संपर्क कर लें। जुलूस ड्यूटी सुबह 7 बजे से शुरु होगी, जिसमें कार्मिक समय से पहुंचकर जुलूस संपन्न होने के बाद तक ड्यूटी करेंगे। ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से पूर्व कोई भी ड्यूटी प्वाइंट नहीं छोड़ेगा। डी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.