सहारनपुर, मार्च 7 -- सहारनपुर होली के त्योहार पर सुरक्षा के मद्देनजर जीआरपी द्वारा गुरुवार को चेकिंग अभियान चलाया। सुबह से ही पुलिसकर्मी प्लेटफार्म पर गश्त लगाते देखे गए। दरअसल, बुधवार को डीआरएम विनोद भाटिया द्वारा रेलवे स्टेशन का औचक निरिक्षण किया गया था और होली पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं के संबंध में समन्वय बनाकर योजना बनाने के निर्देश जारी किए गए थे। जीआरपी एसएचओ संजीव कुमार ने बताया कि होली के त्योहार पर सुरक्षा के तहत चेकिंग अभियान चलाया है। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर विशेष सर्तकता बरती जा रही है। होली तक अभियान जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.