चतरा, मार्च 10 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज थाना परिसर में रविवार को होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता सीओ अरुण कुमार मुंडा और संचालन पुलिस इंस्पेक्टर पप्पू कुमार शर्मा ने किया। बैठक में बीडीओ निखिल गौरव कमान कक्षप भी उपस्थित थे। बैठक में होली पर्व शांति और सद्भावपूर्ण आपसी भाईचारगी के साथ सम्पन्न कराने का संकल्प दोनों समुदाय के लोगो ने लिया। होली पर्व को लेकर क्षेत्र में पुलिस प्रशासन के सक्रिय होने की बात बताया गया। कहीं भी कोई समस्या उत्पन्न होने पर इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को देने की अपील लोगो से किया गया। होली पर्व के दौरान शराब विक्री पर रोक रहेगा। अवैध शराब विक्री के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाये जाने की बात बताया गया। हुड़दंग मचाने वाले लोगों पर पैनी नजर रखी जाएगी। बैठक में होली मिलन समारोह का आयो...