गाजीपुर, फरवरी 24 -- गाजीपुर, संवाददाता। होली पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 08629/08630 रांची-गोरखपुर-रांची साप्ताहिक होली विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन रांची से दो से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार और गोरखपुर से चार मार्च से एक अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार कुल पांच फेरों के लिए संचालित होगी। यह विशेष गाड़ी वाराणसी, औड़िहार, मऊ, जौनपुर, देवरिया सदर, भटनी सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसी प्रथम, द्वितीय, तृतीय श्रेणी, शयनयान, साधारण द्वितीय श्रेणी और लगेज यान शामिल हैं। इसी क्रम में परिचालनिक सुगमता के लिए उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में व्यासनगर-काशी खंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण 26 फरवरी को कुछ गाड़ियों का शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.