अमरोहा, फरवरी 9 -- रोडवेज प्रबंधन होली पर्व पर विभिन्न क्षेत्रों से घर आने वाले मुसाफिरों को बसों की बेहतर सेवा देने की तैयारी में जुट गया है। रोडवेज अफसरों का दावा है कि होली पर यात्रियों को बसों की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। होली पर विभिन्न मार्गों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। साथ ही लोकल मार्गों पर बसों के चक्कर बढ़ाए जाएंगे। अतिरिक्त बसों के संचालन के लिए रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है। त्योहार पर कमाई का ग्राफ बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन स्कीम भी चलाई जाएगी। साथ ही त्योहार पर बसों का संचालन बनाए रखने के लिए चालक-परिचालकों के इमरजेंसी को छोड़ अन्य सभी प्रकार के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। लंबी दूरी की बसों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी शुरू हो गई है। होली, रमजान व ईद के मद्देनजर रोडवेज विशेष बसों के संचालन की तैयारी में है। अ...