सहारनपुर, फरवरी 18 -- होली के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कटिहार से अमृतसर के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सीमित अवधि के लिए संचालित की जाएगी और कुल पांच-पांच फेरे लगाएगी। ट्रेन संख्या 05736 कटिहार-अमृतसर होली स्पेशल 25 फरवरी से 25 मार्च तक संचालित होगी। यह ट्रेन रात 09:00 बजे कटिहार से रवाना होकर गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर और रुड़की होते हुए दो दिन बाद सुबह 03:57 बजे सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 05735 अमृतसर-कटिहार होली स्पेशल 27 फरवरी से 27 मार्च तक चलेगी। यह ट्रेन दोपहर 01:25 बजे अमृतसर से प्रस्थान कर ब्यास, जालंधर सिटी, राजपुरा और अंबाला कैंट होते हुए शाम 07:00 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। रेलवे अधिकारिय...