सहारनपुर, फरवरी 24 -- होली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने वाया टपरी दो होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। यह ट्रेनें उदयपुर सिटी और योगनगरी ऋषिकेश के बीच चलाई जाएंगी, जिससे उत्तराखंड, दिल्ली और राजस्थान के यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 09609 उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश होली स्पेशल तीन मार्च से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को संचालित होगी और कुल पांच फेरे लगाएगी। यह ट्रेन दोपहर 01:45 बजे उदयपुर से रवाना होकर भिलवाड़ा, किशनगढ़, जयपुर, अलवर, गुड़गांव, दिल्ली, शामली और रामपुर मनिहारान होते हुए अगले दिन सुबह 06:26 बजे टपरी पहुंचेगी। इसके बाद रुड़की और हरिद्वार होते हुए सुबह 10:15 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09610 योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी ...