बरेली, मार्च 15 -- होली के त्यौहार में अलग - अलग स्थानों पर हुई मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। गांव सिरोही के अमन ने बताया कि उसकी बिरादरी के लोगों ने शराब के नशे में उसे गालियां दी, मना करने पर मारपीट करने लगे मारपीट में अमन और निर्देश को चोटें आई। बागरपुर के वीर सिंह ने बताया कि टिटौली थाना विनावर के दबंग लोग उसके गांव में आये शराब पीने के बाद अपने घर जा रहे थे कि रास्ते में पशुओं को चराने वाले लोगों को वह गालियां देने लगे, विरोध पर मारपीट की, जिसमें भूरे, अमन, गुड्डू, वीर सिंह सहित एक दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गये। उप निरीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि चम्पतपुर के अमन श्री वास्तव, अजुर्न, पिंटू, अमन, राजपाल ने पड़ोसी विवाद किया। बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.