मेरठ, मार्च 18 -- मेडिकल पुलिस ने जागृति विहार में 14 मार्च को होली वाले दिन लाठी डंडों से लैस होकर कालोनी के लोगों से मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जागृति विहार कालोनी निवासी प्रेम सिंह ने थाना मेडिकल पर तहरीर दी। पुलिस को बताया कि 14 मार्च को होली का त्योहार कॉलोनी में मनाया जा रहा था उसी दौरान लाठी डंडों से लैस होकर लवनीश, उसकी मां अनीता, बहन नेहा व चेतन 15-20 साथियों के साथ वहां आ धमके। उन्होंने आते ही कालोनी के लोगों पर हमला कर दिया। उन्हें बुरी तरह से पीटा। प्रेम सिंह ने बताया हमलावरों ने उनके पुत्र मुकेश,उमेश, पुत्री मीनाक्षी तथा रिया को लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा। सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। लोग जमा होने लगे तो हमलावर धमकी देकर वहां से फरार हो गए। मेडिकल थाना प्रभारी शील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.