आगरा, मार्च 15 -- कुशवाह समाज द्वारा प्रतिवर्ष निकाला जाने वाला होली का डोला शुक्रवार को धूमधाम से निकला। आगरा कैंट स्थित भट्टेश्वर मंदिर से भगवान कृष्ण व बलराम के स्वरूप धारण कर निकले तो श्रद्धालु भावविभोर हो गए। डोले का प्रथम स्वागत मीडिया प्रभारी बृजेश कुशवाहा ने किया। यात्रा कृष्णा नगर, लालकुर्ती, सुल्तानपुरा के विभिन्न मार्गों से होते हुए भट्टेश्वर मंदिर पर समाप्त हुई। मार्ग में अमर सिंह, राज कुशवाहा, विनीत कुशवाहा, रमन कुशवाहा, कृष्ण कुशवाहा, सोनू कुशवाहा, राजू कुशवाहा, गंगाराम, पूर्व पार्षद श्रीभगवान गुप्ता, अरुण गुप्ता, पूर्व पार्षद दिलीप कनौजिया और बंटी कनौजिया ने स्वागत किया। संचालन हरी सिंह कुशवाहा, गोपाल कुशवाहा और महेंद्र सिंह कुशवाहा ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.