जमशेदपुर, मार्च 9 -- होली 'पर घर जाने के लिए ट्रेनों और बसों में भीड़ उमड़ने लगी है। टाटानगर से बिहार जाने वाली ट्रेनों में सीटें खाली नहीं होने से लोग खड़े होकर यात्रा कर रहे हैं। शनिवार को टाटा-बक्सर और टाटा-छपरा एक्सप्रेस में काफी भीड़ रही। ट्रेन की बोगियों में पैर रखने तक की जगह तक नहीं थी। इसके अलावा शाम 6.10 बजे टाटानगर पहुंचने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस भी पांच घंटे देर से आई, लेकिन इसमें भी भीड़ कम नहीं थी। जिन यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिला, वे किसी तरह ट्रेन में चढ़कर सफर करते दिखे। कई लोग अपने परिवार के साथ जनरल डिब्बों में सफर करने को मजबूर नजर आए। सीट न मिलने के कारण यात्री दरवाजों और गलियारों में खड़े होकर यात्रा कर रहे हैं। खासकर वरिष्ठ नागरिकों और छोटे बच्चों के साथ सफर कर रहे यात्रियों को ज्यादा परेशानी हो रही है। ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.